मेरी बहना
ओ ! मेरी प्यारी बहना
तू किसी गम में न रहना,
क्यूंकि हम हैं न !
ऐसे ही हमारे दिल में बसी रहना
हंसती और मुस्कुराती रहना,
क्यूंकि हम हैं न !
ज़िन्दगी में हमेशा खुश रहना
ऐसे ही लोगों में खुशियां बाँटती रहना,
क्यूंकि हम हैं न !
आने न दूंगा ग़मों की परछायीं तेरे अंगना
दुनिया के हर कोने में प्यार के रंग भरना,
क्यूंकि हम हैं न !
फुरसत में अपने सारे सपने संजोना
शादी में तेरे लिए लाऊंगा कई जोड़े कँगना,
क्यूंकि हम हैं न !
No comments:
Post a Comment