आकाश में बादल छाये हैं
धरती पर रंग जमाये हैं,
ऊपर से कड़कती बिजली ने
मन में आशा की दीप जलाये हैं।
किसानो के मायूस चेहरे पे
मुस्कान बनकर आए हैं,
वशुंधरा पे खुशियों की
बौछार करने आए हैं ।
खेतों और खलिहानों में
बैलों के घुंघुरू की आवाजें आयीं हैं,
हल ले किसान दौड़े खेतों में
मन में खुशियों की लहर दौड़ आयीं है.
मेहनती किसान की खुशियों में
इन्द्र देवता भी शामिल होने आये हैं,
आकाश में बादल छाये हैं
धरती पर रंग जमाये हैं.