गया वो जमाना,
अब न रहे पंछी
न रहा उनका गुनगुनाना।
पंछियों के गुनगुनाने से
भोर में उठता था जमाना,
देखो ये कैसे
बदल गया जमाना
तकनीकी के क्षेत्र ने
सबको किया है दीवाना,
मोबाइल के रिंगटोन से
अब उठता है सारा जमाना
शाम होते ही गगन में
देखते थे पंछियों का नाच -गाना,
देखो ये कैसे
बदल गया जमाना
पंछियों का चहचहाना
गया वो जमाना,
देखो ये कैसे बदल
गया जमाना