Wednesday, January 1, 2014


मेरी बहना 

ओ ! मेरी प्यारी बहना 
तू किसी गम में न रहना,
क्यूंकि हम हैं न !

ऐसे ही हमारे दिल में बसी रहना 
हंसती और मुस्कुराती रहना,
क्यूंकि हम हैं न !

ज़िन्दगी में हमेशा खुश रहना 
ऐसे ही लोगों में खुशियां बाँटती रहना,
क्यूंकि हम हैं न !

आने न दूंगा ग़मों की परछायीं तेरे अंगना 
दुनिया के हर कोने में प्यार के रंग भरना,
क्यूंकि हम हैं न !

फुरसत  में अपने सारे सपने संजोना
शादी में तेरे लिए लाऊंगा कई जोड़े कँगना,
क्यूंकि हम हैं न !