मत करो इतनी दोस्ती जो हमेशा ही सताये
दोस्तों को क्या पता की वो हमें कितना याद आये
अब तो एक पल गुजरते हैं सौ साल जैसे
याद आते है वो पल बचपन के जैसे
न घर की याद आयीं न लगा अकेलापन
जब तक थे हमारे साथ लगता था अपनापन
तन्हा जिंदगी हो गयी है अब
अब न जाने आयेगी बहार वो कब
याद रखूँगा ये दोस्ती जेहन में हमेशा
कृष्णा की दीवानी मीरा और राधा के जैसा
मिला जो प्यार तुम लोगों का ३ बरस
अब तो हम प्यार पाने के लिए गए है तरस.
No comments:
Post a Comment